नोएडा (संवाद)। सेक्टर-105 निवासी सचिन बंसल ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आयोजित फुल आयरनमैन प्रतियोगिता का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। सचिन ने 226 किमी की स्पर्धा 13 घंटे 28 मिनट में पूरा किया। फुल आयरनमैन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बिना किसी लंबे विराम के तीन चरण पूरे करने होते हैं। सचिन ने सबसे पहले 3.8 किमी की समुद्री तैराकी पूरी की। इसके बाद 180 किमी की साइकिलिंग की और अंत में 42.2 किमी की फुल मैराथन दौड़ पूरी कर निर्धारित दूरी पूरी की। सचिन की उपलब्धि पर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय और कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।