ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के अच्छेजा में आयोजित पहलवान भूपन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सभापुर की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सर्फाबाद टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में 19.2 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 111 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल ने 28 रन और अमित यादव ने 21 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मनोज ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सभापुर टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर जीत प्राप्त की। लोकेश को मैन ऑफ द सीरीज और राहुल यादव को बेस्ट बॉलर चुना गया। इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग किया। मुख्य अतिथि साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट बार अध्यक्ष राजपाल कसाना, संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र नागर, सर्वजीत नागर, हरेंद्र नागर, अजमेंद्र नागर, अनिल नागर ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।