ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रहे चैंपियन चैलेंज सीजन-2 का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। रायन इंटरनेशनल स्कूल ने जेनेसिस ग्लोबल स्कूल को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। आरुष चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेनेसिस स्कूल ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य को हासिल करने उतरी रायन स्कूल की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।