फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयन स्कूल ग्रेनो वेस्ट के खिलाफ फीस वृद्धि की डीएम से शिकायत-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायन स्कूल ने बढ़ाई 27 फीसदी फीस, डीएम से शिकायत
विज्ञापन

अभिभावकों ने फीस नियतन कानून के उल्लंघन का लगाया आरोप, पिछले साल भी बढ़ी थी फीस
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रायन स्कूल ग्रेनो वेस्ट के अभिभावकों ने शनिवार को फीस वृद्धि की शिकायत जिलाधिकारी से की है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने फीस नियतन कानून का उल्लंघन कर 27 फीसदी की वृद्धि की है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी और जिला फीस नियतन कमेटी के अध्यक्ष एनपी सिंह को शिकायत में बताया कि निजी और स्व वित्तपोषित स्कूल उत्तर प्रदेश फीस नियतन कानून का स्कूल ने उल्लंघन किया है। कानून में आठ फीसदी तक वृद्धि की सीमा दी गई है, जबकि स्कूल ने फीस 5,900 से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दी। जो करीब 27 फीसदी है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल को इस बारे में फीस वृद्धि नियमानुसार करने के लिए अवगत कराया गया था। बावजूद प्रबंधन बात करने को तैयार नहीं है। समयसीमा समाप्त होने और मांग अनसुनी करने के बाद जिलाधिकारी को इससे अवगत कराया है। स्कूल ने पिछले वर्ष भी करीब 17 फीसदी की वृद्धि की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें