फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगणना में सहयोग करेंगे आरडब्ल्यूए-एओए

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जनगणना 2027 और नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने आवासीय सोसाइटियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एडीएम वित्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न आरडब्ल्यूए और एओए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें नोफा के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, महासचिव सुरोजित दासगुप्ता, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में प्रशासन ने जनगणना प्रक्रिया और पात्र नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सोसाइटियों से सहयोग मांगा। प्रतिनिधियों ने निवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें