नोएडा। सेक्टर-47 में नालियां जाम हो गई हैं। इससे जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। लिहाजा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये शिकायतें आरडब्ल्यूए ने पनोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 के जीएम को लिखे पत्र में की हैं। महासचिव संजय कुमार चौहान ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई तक नहीं कराई गई। बारिश में जलभराव की स्थिति बन गई। जल निकासी बाधित हो गई है। गंदगी व दुर्गंध के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। सेक्टर में सिल्ट निकालने का काम भी निजी स्तर पर कराया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से खासा सहयोग नहीं मिल रहा। ब्यूरो