ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश नीम को ज्ञापन सौंपा। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि उन्होंने गेट नंबर-4 के पास अतिक्रमण हटाने, बी-1 स्थित होटल को सील कराने और सेक्टर की 18 मीटर सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग रखी। वरिष्ठ प्रबंधक ने तकनीकी अधिकारी विकास त्यागी को समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर विजय ठाकुर, पंकज जैलदार, विजय मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।