नोएडा। सेक्टर-105 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने प्रधानमंत्री के कारपूलिंग और ईंधन बचत के आह्वान से प्रेरित होकर नई पहल शुरू की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय के नेतृत्व में शुरू की गई इस मुहिम का उद्देश्य दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे रूटों पर यात्रा करने वाले निवासियों को एक साथ सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए आरडब्ल्यूए एक विशेष डिजिटल या व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा जहां निवासी अपने यात्रा रूट और समय की जानकारी साझा कर सकेंगे। दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि यदि रोजाना निकलने वाली 100 कारों की जगह 35 से 50 कारें ही सड़क पर उतरें तो ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।