फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केएस शर्मा बने ग्रीन व्यू अपार्टमेंट अध्यक्ष

विज्ञापन
नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी बैठक के दौरान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-99 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में एओए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नौ कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के बाद 21 अगस्त को पदाधिकारियों का चुनाव आपसी सहमति से निर्विरोध किया गया। इसमें केएस शर्मा को अध्यक्ष, पुनीत कुमार राणा को उपाध्यक्ष और संध्या को महासचिव चुना गया। रोहित शुक्ला संयुक्त सचिव, सुनीता रावत कोषाध्यक्ष और प्रिया मिश्रा सह कोषाध्यक्ष बनाई गईं। वहीं संजय कुमार द्विवेदी, गौरव कौशिक और संजय शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित टीम ने सोसाइटी के विकास, निवासियों की समस्याओं के समाधान और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही। पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन पर सोसाइटी के निवासियों ने खुशी जताई और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केएस शर्मा ने कहा कि एओए सभी निवासियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें