नोएडा। दा विलास सेक्टर-100 के पार्क में रविवार को आरडब्ल्यूए की वार्षिक आमसभा हुई। अध्यक्षता प्रमोद अवाना और संचालन महासचिव आजाद सिंह चौहान ने किया। कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। महासचिव ने सेक्टर में हुए और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। निर्विरोध चुनाव पर सहमति नहीं बनने पर अध्यक्ष प्रमोद अवाना ने चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव कराने की घोषणा की। सेक्टर में 13 वर्ष बाद चुनाव होंगे। ब्यूरो