फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यू ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 में आरडब्ल्यूए द्वारा चलाए जा रहें सफाई अ​भियान में सड़क के किनारे जमी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक में आरडब्ल्यूए की ओर से सफाई अभियान चलाकर सड़क किनारे जमी मिट्टी, कूड़े के ढेर और नालियों के आसपास उगी झाड़ियों को साफ किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यवीर नेता ने बताया कि कई बार सड़कों की नियमित सफाई होने के बावजूद किनारों पर जमा मिट्टी और कूड़ा अनदेखा रह जाता है। धीरे-धीरे यही गंदगी परेशानी का कारण बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही है। वहीं विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, इंदर भाटी और राजीव शहरावत ने सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें