ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित रूस से दुनिया तक कार्यक्रम में पहुंचे रूसी नागरि
ग्रेटर नोएडा। भारत और रूस के सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से शारदा यूनिवर्सिटी में 'रूस से दुनिया तक' पहल में रूसी संस्कृति, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक फैशन का शानदार संगम देखने को मिला। इसमें रूसी डिजाइनरों की 35 मौलिक कृतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। शारदा यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल रिलेशंस निदेशक डॉ. अशोक दरयानी और प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि आज शिक्षा का दायरा कक्षाओं और देशों की सीमाओं से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर डीन प्रो. (डॉ.) दीप्ति पाराशर आदि मौजूद रहे।