ग्रेटर नोएडा। रूस की कंपनियोें का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिला। रसियन इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलोजी, रसियन मेेडिकल इक्यूपमेंट मैनुफैक्चरर, रसियन टेकपॉलिमर मैनुफक्चरर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नुपुर गोयल से मुलाकात की। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रजेंटेशन के जरिए ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के बारे में बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एक्सीलरेशन इंजीनियरिंग के सीईओ और ऑरटम, टेक पॉलीमर ग्रुप के डायरेक्टर इरीना, टेक पॉलीमर ग्रुप के सीईओ अमरदीप सिंह और डायरेक्टर योगदत त्यागी शामिल रहे। ब्यूरो