फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नियमों का कराना होगा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला रजिस्ट्रेशन एवं अल्ट्रासाउंड समिति की समीक्षा बैठक की। जिसमें अस्पताल व अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, नवीनीकरण व कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने समिति को जिले में संचालित अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और उनका निरीक्षण करने की जानकारी दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी केंद्राें पर नियमों का पालन कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि 8 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण, एक नए अल्ट्रासाउंड केंद्र और 50-बेड के 2 नए अस्पतालों और चार अस्पतालों के नवीनीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें