फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। प्रशासनिक फेरबदल के तहत फिरोजपुर झिरका के उपमंडल नागरिक अधिकारी (एसडीएम) के पद पर आईएएस अधिकारी रुहानी की नियुक्ति की गई है। रुहानी वर्ष 2024 बैच की हरियाणा कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2023 में देशभर में पांचवीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। रुहानी के एसडीएम का पदभार संभालने के बाद उपमंडल में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के लोगों को भी उनसे बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा है। वहीं, फिरोजपुर झिरका के वर्तमान उपमंडल नागरिक अधिकारी लक्ष्मी नारायण का भी प्रशासनिक स्तर पर तबादला किया गया है।