फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोलर स्केटिंग में रुद्विका और कियारा ने जीते स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-34 स्थित बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की दो छात्राओं ने रोलर स्केटिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आरजीओआई चौथी ओपन जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जेएसआर बैंक्ड ट्रैक, चिपियाना बुजुर्ग, गाजियाबाद में किया गया। इसमें बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा रुद्विका ठक्कर ने 8 वर्ष से कम आयु के क्वाड वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, चौथी कक्षा की छात्रा कियारा सिंह ने 11 वर्ष से कम आयु के क्वाड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन भारत के रोलर गेम्स संगठन की ओर से किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य शर्मिला चटर्जी, विभागाध्यक्ष प्रवीण शर्मा और प्रशिक्षक रवि यादव ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें