फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलपुर पॉलिटेक्निक में छात्राओं का हंगामा: रात में आते हैं युवक, ड्रोन से होती है निगरानी; SDM ने किया दौरा

Mon, 30 Sep 2024 03:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी

सार

उत्तर प्रदेश के दादरी में मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में हंगामा हो गया। छात्राओं का आरोप है कि बाहर के युवक रात में छात्रावास परिसर में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
छात्रावास में हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के दादरी में बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में देर रात डेढ़ बजे बजे छात्रावास में कई असामाजिक तत्वों ने प्रवेश किया और छात्रावास में रह रही छात्राओं को डराया। जिसे घबराकर कई छात्राएं बेहोश हो कर गिर गई।

विज्ञापन


छात्राओं के आक्रोशित होने के बाद कैंपस में दादरी की एसडीएम अनुज नेहरा, एसीपी, डीआईओएस पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। एसडीएम अनुज नेहरा और एसीपी ने अभिभावक व छात्रों के साथ अलग-अलग बातचीत की। एसडीएम अनुज नेहरा संस्थान के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए के सभी सीसीटीवी कैमरे सही कराई जाएं, जो बाहरी दीवारों हैं उनकी ओर कैमरा लगाया जाए।

आगे कहा कि कैंपस में उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए। जो असामाजिक तत्व  रात्रि में आए , उनके स्केच बनवाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार की जाए। कमरों के दरवाजे व खिड़की सही की  जाएं। छात्राएं आज हुए मामले से इतनी भयभीत थी कि उन्होंने छात्रावास में न रुकने का निर्णय किया। अधिकतर बच्चियां रो रही थीं और कैंपस में नहीं रुकना चाह रही थीं। अपने अभिभावकों के साथ अधिकतर छात्राएं अपने घर की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन

 
छात्राओं ने जम कर हंगामा किया
उन्होंने रात में ही अभिवावकों को फोन किया और पुलिस को भी सूचित किया। तड़के सुबह अभिवावक भी पहुंच गए। छात्राओं का आरोप है किपॉलिटेक्निक परिसर में दो, तीन दिन से कई युवक प्रवेश कर रहे हैं और कमरों के दरवाजे खटकखटाते हैं।

छात्राओं का आरोप है कि कैंपस के ऊपर ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
हंगामे के बाद पुलिस भी पहुंच गई पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एस एन सिंह ने छात्राओं को झूठा कहा। छात्राओं पर उन युवकों के आने वीडियो थे। बताया जा रहा है कि स्टाफ ने उनको डिलीट करवा दिया। बता दें कि यह पॉलीटेक्निक पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गांव बादलपुर में है। उनके सरकार में यह बनाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें