नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित असीसी कॉन्वेंट स्कूल ने स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने पर रूबी जुबली एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। वर्ष 1986 में स्थापित स्कूल के समारोह की थीम देओ ग्रतिस (ईश्वर का धन्यवाद) रही। मुख्य अतिथि डॉ. आर्चबिशप कुरियाकोस भरनीकुलंगरा ने कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसफ ने संत फ्रांसिस ऑफ असीसी की 800वीं पुण्यतिथि पर प्रेम, करुणा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया।