ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शताब्दी वर्ष पर दादरी के शिवनगरी से पथ संचलन किया गया। पथ संचलन में 110 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने संघ की स्थापना, अनुशासन समेत जानकारी दी। प्रचारक चिरंजीव ने समाज में संघ के योगदान पर प्रकाश डाला और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज के संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी डॉ. नवीन रहे। नगर संचालक घनश्याम, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नगर कार्यवाह राजकुमार, सेवा भारती से हरीश भाटिया व राकेश उपस्थित रहे।