मेरठ। दुकान बेचने के नाम पर लिसाड़ी गेट से रशीदनगर निवासी शहजाद अहमद से एक व्यक्ति ने 3.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहजाद ने बताया कि कई वर्ष पूर्व ईरा गार्डन निवासी साबिर से उसकी तारापुरी स्थित दुकान का सौदा किया था। इसके लिए उसे 5.50 लाख रुपये नकद दिए थे। बाद में पता चला कि साबिर ने दुकान किसी और को बेच दी। शहजाद ने अपने रुपये वापस मांगे तो सम्मानित लोगों के दबाव में आकर साबिर ने दो लाख रुपये लौटा दिए। 3.50 लाख रुपये जल्द वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि तभी से साबिर उसे टालता रहा। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद