फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के डबल सोर्स बिजली लाइन के लिए 10.28 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट-
विज्ञापन

एयरपोर्ट के डबल सोर्स बिजली लाइन के लिए 10.28 करोड़ जारी
-27.43 करोड़ की लागत होगी तैयार, दो माह के भीतर एयरपोर्ट को कर दी जाएगी विद्युत आपूर्ति
मनोज कुमार शर्मा
जेवर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में बिजली की आपूर्ति के लिए शासन ने 10.28 करोड़ रुपये की राशि जिलाधिकारी को भेज दी है। अब तीनों प्राधिकरण राशि जारी कर यूपीपीसीएल को भेजेंगे। हवाई अड्डे के निर्माण से पहले अप्रैल के अंत तक विद्युत आपूर्ति की समस्या को दूर कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट के पूर्वी सब स्टेशन तक यीडा के सेक्टर-32 व सेक्टर-18 स्थिति 220 केवीए के सबस्टेशनों से आपूर्ति के लिए 27.43 करोड़ की लागत से लाइन तैयार की जाएगी।

हवाई अड्डे का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख करा रही है। कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की 100 प्रतिशत साझेदारी वाली है। जबकि सहयोगी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) टाटा प्रोजेक्ट्स से प्रशासनिक भवन, टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे आदि बनवाने का काम करा रही है। एयरपोर्ट के रनवे, एटीएस टावर, टर्मिनल बिल्डिंग का काम बहुत जल्द पूरा करते हुए ज्यूरिख की ओर से सितंबर 2024 में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू कराने की तैयारी है। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य से लेकर उसके संचालन, रखरखाव और सुरक्षा के लिए 24 घंटे बिना कटौती के विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टॉफ शनेलमैन ने सितंबर 2023 में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से एयरपोर्ट पर 19.5 मेगावाट व 93.5 मेगावाट क्षमता के दो कनेक्शन की मांग की थी। लाइन तैयार करने में होने वाले खर्च के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। नागरिक उड्डयन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 27.43 करोड़ की लागत से यीडा के सेक्टर-32 बीरमपुर व सेक्टर-18 मिर्जापुर स्थिति 220 केवीए के सबस्टेशनों से आपूर्ति देने के लिए डबल सोर्स की लाइन तैयार कराने का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टेंडर का काम पूरा

220 केवीए के दोनाें सबस्टेशनों से एयरपोर्ट के ईस्ट सब स्टेशन तक लाइनों के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टेंडर निकाला जा चुका है। ट्रांसमिशन विभाग जल्द दोनों लाइनों पर काम शुरू कराते हुए दो माह के भीतर एयरपोर्ट को विद्युत आपूर्ति कर दी जाएगी।

विशाल यादव, एसडीओ यूपीपीसीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें