नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार सुबह रणभूमि वीकडे मॉर्निंग सीजन-22 का फाइनल खेला गया। आरआर ब्लास्टर्स ने टॉपगन्स को 123 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ब्लास्टर्स ने चार विकेट पर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉपगन्स की टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई। आरआर ब्लास्टर्स के एश नबादा ने 105 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हर्ष त्यागी ने पांच विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार जीता।