ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर जारी सेंचुरियन कप सीजन-8 के लीग मैच रॉयल मावेरिक्स ने हीरोज क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हरा दिया। हीरोज क्लब ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल मावेरिक्स की टीम ने आठ विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हीरोज क्लब की ओर से फरहत अली ने तीन विकेट हासिल किए।