ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-6 के लीग मैच में रॉयल मावेरिक्स-11 ने ओल्ड स्कूल को तीन विकेट से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओल्ड स्कूल ने टी-20 मुकाबले में 16.2 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 118 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल मावेरिक्स-11 टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।