फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रॉयल मावेरिक्स-11 की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में चल रहे इंडिपेंडेंस कप के लीग मैच में रॉयल मावेरिक्स-11 ने नोएडा एसीईसी को 48 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल मावेरिक्स-11 ने नौ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आकाश रैना ने 69 रनों की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर विकास सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में नोएडा एसीईसी नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। रिवांश श्रीवास्तव ने 54 रन की पारी खेली। रॉयल मावेरिक्स-11 के मलय श्रीवास्तव व विराट कसाना ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें