नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में स्टार वीक डे मॉर्निंग सीजन-6 के लीग मैच में रॉयल फाल्कन टीम ने ड्यूटी चैंप्स को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑफ ड्यूटी चैंप्स टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 234 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल फाल्कन टीम ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर 235 रन बना लिए। 77 रन बनाकर प्रकाश नेगी मैन ऑफ द मैच बने। तीन विकेट गिराकर अंकित बेस्ट बॉलर बने।