निकाय चुनाव : भारी वाहनों के मार्ग रहेगा परिवर्तित
ट्रैफिक विभाग ने जारी किया मतदान और मतगणना वाले दिन का डायवर्जन प्लान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दनकौर, दादरी, बिलासपुर, जेवर, जहांगीरपुर में नगर निकाय के चुनाव को लेकर 11 मई मतदान और 13 मई को मतगणना के मद्देनजर भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि वाहन चालक बुलंदशहर से खेरली नहर तिराहा, दनकौर, बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक खेरली नहर तिराहा से कस्बा कासना होकर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सामने से होकर आ-जा सकेंगे। इसी तरह से दनकौर, बिलासपुर से सिकंदराबाद की ओर जाने वाले वाहन चालक जीबीयू के सामने से कासना होकर खेरली तिराहा और गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। खुर्जा कस्बा जेवर चौक से हामिदपुर, झुप्पा, अलीगढ, पलवल की ओर जाने वाले खुर्जा अंडरपास से सबौता की ओर जाकर तहसील तिराहा से जेवर चौक होकर होकर जा सकेंगे। वापसी में इसी मार्ग से आ सकेंगे।
अलीगढ़, पलवल की ओर से आकर जेवर चौक से खुर्जा की ओर जाने वाले वाहन चालक जेवर चौक से तहसील तिराहा, बैठक रेस्टोरेंट चौक, सबौता चौक से खुर्जा अंडरपास होकर जा सकेंगे। सिकंदराबाद से दादरी होकर कंटेनर डिपो, सूरजपुर की ओर जाने वाले शिव नादर यूनिवर्सिटी बाईपास तिराहा से धूममानिकपुर तिराहा होकर और लालकुआं, बादलपुर की ओर से आकर कस्बा दादरी होकर कंटेनर डिपो, सूरजपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालक धूममानिकपुर तिराहा बाईपास होकर जा सकेंगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर मदद ले सकते हैं। ब्यूरो