फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मार्केट जाने का रास्ता बंद, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट पास, फिर भी खरीदारी के लिए लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के निवासियों को रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सोसाइटी के अंदर से मार्केट जाने वाला रास्ता बंद होने के कारण लोगों को मुख्य सड़क से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। निवासी दिलीप ने बताया कि पहले सोसाइटी के अंदर से मार्केट तक आसानी से पहुंचा जा सकता था। दूध, सब्जी और ब्रेड जैसी जरूरतों का सामान कम समय में मिल जाता था, लेकिन रास्ते पर ताला लगने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। निवासियों के अनुसार, बुजुर्गों और पैदल खरीदारी करने वालों को अधिक परेशानी होती है। लोगों ने मेंटेनेंस प्रबंधन और एओए से रास्ता बंद करने का कारण स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा के लिए रास्ता बंद किया गया है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें