ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से बुधवार को ग्रेटर नोएडा के बंजरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कंप्यूटर इंस्टॉलेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक तकनीक से परिचित कराना है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि कंप्यूटर सुविधा मिलने से बच्चों को बेसिक कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन जानकारी तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।