ग्रेटर नोएडा(संवाद)। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने शनिवार को जेवर क्षेत्र के फलेदा स्थित जनहित इंटर कॉलेज को 16 सीलिंग फैन दान किए। क्लब लगातार शहर में इस तरह के समाज के लिए काम कर रहा है। इस मौके पर शुभम सिंघल , कपिल गर्ग , मनु जिंदल, मोहित बंसल , अरुण अग्रवाल, मयंक गर्ग , चेतन शर्मा , नितिन तायल, मोहित भाटी, नवीन शर्मा , तरुण चिकारा, सुचित गर्ग , दीपांशु गर्ग , विशाल तायल , स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक आदि मौजूद रहे ।