नोएडा (संवाद)। सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में पत्रकारिता विभाग की टीम रोशनी ने टीम ऋषिका को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन और सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने भाग लिया। विजेता टीम को संस्थान के निदेशकों और फैकल्टी सदस्यों ने पुरस्कृत किया।