फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में 23 बच्चों की हुई आरओपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं की आंखों की रोशनी बचाने के लिए गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स) ने सराहनीय पहल की है। संस्थान में अक्तूबर में समयपूर्व जन्मे और कम वजन वाले बच्चों में रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी (आरओपी) की जांच की सुविधा शुरू की गई है। इस अभियान के तहत अब तक 23 नवजात शिशुओं की आंखों की जांच की जा चुकी है। इनमें से दो बच्चों का जरूरत के अनुसार अस्पताल में ही लेजर तकनीक से सफल उपचार किया गया है। आरओपी आंखों की एक गंभीर बीमारी है, जो खासतौर पर समय से पहले जन्म लेने वाले और कम वजन वाले बच्चों में हो सकती है। इसमें बच्चे की आंखों के पर्दे (रेटिना) की रक्त वाहिकाओं का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता। समय पर बीमारी का पता न चलने पर बच्चे की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। हालांकि, समय रहते जांच और उपचार से इस खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें