फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चैंपियनशिप में रोलबॉल की टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की रोलबॉल टीम ने आगरा में आयोजित सीनियर उत्तर प्रदेश रोल बॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 25 से 27 सितंबर तक जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में हुआ था। 28 से 29 सितंबर तक हुई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली टीम में मिलिंद शर्मा, रोहन चौहान, आदित्य चौहान, आकाश बंसल, आशीष, ऋषभ सारस्वत, श्रेयस सिंह, निष्कर्ष भारद्वाज, जयवीर, विक्की गौतम, तन्मय दास शामिल हैं। कोच रविकांत ठाकुर, जिला रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें