रॉल बॉल टीम ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की रॉल बॉल की टीम ने आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर रॉल बॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लीग मुकाबलों में गौतमबुद्ध नगर ने पहले मुकाबले में वाराणसी को 14-1 गोल से पराजित किया। निष्कर्ष भारद्वाज ने 4, आशीष ने 3, ऋषभ ने 2, मिलिंद शर्मा ने 2, आदित्य चौहान ने 2, श्रेय सिंह ने एक गोल किया। दूसरे मैच में मेरठ को 13-1 से मात दी। तीसरे मैच में आगरा ने गौतमबुद्ध नगर को 8-5 के अंतर से पराजित किया। सेमीफाइनल में मुरादाबाद ने गौतमबुद्ध नगर को 13-3 से पराजित किया। हार के बावजूद टीम तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। जिले के रॉल बॉल संघ के सीनियर कोच रविकांत ठाकुर, जिला रोल बॉल एसोसिएशन अध्यक्ष एड. मोहित दलवीर, उपाध्यक्ष चेतन वशिष्ठ ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।