फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव टेक्ट्रिक्स का शनिवार को समापन हुआ। महोत्सव में करीब 1700 विद्यार्थियों ने 620 टीमों के माध्यम से हिस्सा लेकर तकनीकी दक्षता, नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन बीजीएमआई प्रतियोगिता में आइरिस ई-स्पोर्ट्स की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि इवोल्यूशन दूसरे और फिक्शन तीसरे स्थान पर रही। रोबो सॉकर में जेनफोर्ज की टीम विजेता और वेलोसिटी की टीम उपविजेता बनी। वहीं, सीनियर रोबो रेस में रोबो आरएम ने पहला, जेनफोर्ज रोबोटिक्स ने दूसरा और अकुत्सुकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो