फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बागपत के ध्यानार्थ - दिल्ली में डकैती की योजना नाकाम, मुठभेड़ में एक और बदमाश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में डकैती की योजना नाकाम, मुठभेड़ में एक और बदमाश घायल
विज्ञापन



ग्रेनो वेस्ट में केटीएम बाइक से ताबड़तोड़ चेन लूटने वाले गिरोह ने कबूली कई वारदात

हापुड़ में हत्या व डकैती की वारदात को दे चुके हैं अंजाम, एनसीआर में की वारदात

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों के तीसरे साथी को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बड़ौत, बागपत निवासी प्रभात कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक बदमाश चकमा देकर भाग निकला। यह गिरोह ग्रेनो वेस्ट में ताबड़तोड़ चेन लूट की वारदात कर रहा था। गिरोह दिल्ली के रोहिणी में डकैती की वारदात की साजिश रच रहा था। इससे पहले गिरोह के बदमाश हापुड़ और दिल्ली के दुर्गापुरी में डकैती व हत्या कर चुके हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में चेन लूट की वारदात करने वाले बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत की टीम तलाश रही थी। बुधवार को गिरोह के बदमाश नौशाद और सचिन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ग्रेनो वेस्ट के हनुमान गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि इसी गिरोह के दो बदमाश यहां फिर वारदात के लिए आने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने एटीएस गोल चक्कर के पास घेराबंदी की तो बाइक सवारों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से प्रभात गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, तीन सोने की चेन, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। बदमाश हेलमेट, मास्क व गमछा लपेटकर हाई स्पीड बाइक से लूट करते हैं।
विज्ञापन

-



डकैती के लिए भेजा था मकान का वीडियो

बदमाशों ने वर्ष 2017 में दिल्ली के दुर्गापुरी से 25 लाख की डकैती डाली थी। इसी वर्ष मई माह में हापुड़ के पिलखुआ में बंद फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी की हत्या कर डकैती की वारदात में नौशाद उर्फ कालीन पर दस हजार का इनाम था। बृहस्पतिवार को फरार हुए आरोपी ने दिल्ली के रोहिणी में एक व्यापारी की रेकी की थी। व्यापारी के मकान का वीडियो भी आरोपी ने गिराेह के बदमाश को व्हाट्सएप किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें