फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर डकैती, विरोध पर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने पति और बचाव में आए किरायेदार पर किया चाकू से वार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद की आंबेडकर बस्ती में बृहस्पतिवार दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर डकैती डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला शमीम (70) की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि पति अब्बास (70) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर किरायेदार जाहिद (22) पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दंपती के चारों बेटे शादीशुदा हैं और अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। पहले अब्बास का कपड़े का कारोबार था। अब उन्होंने काम बंद कर दिया था। किरायेदार से मिलने वाले पैसे से गुजारा होता था। शमीम पति के साथ भूतल पर रहती थी। ऊपर किरायेदार रहते हैं। दोपहर में पांच-छह बदमाश घर के अंदर घुस गए और चाकू दिखाकर दंपती को बंधकर बना लिया। इसके बाद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। शमीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने गला दबा दिया। इसके बाद अब्बास व शमीम को चाकू मारकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद घायलों को जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या और डकैती का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लूटपाट के अलावा रंजिश और संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में हैं लोग, पुलिस पर आरोप लगाया
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आए दिन इलाके में बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें