फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंसल गोल्फ लिंक-वन सोसाइटी में बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण परी चौक के पास मौजूद गोल्फ लिंक-वन सोसाइटी में आंतरिक सड़कों का निर्माण कराएगा। इसके अलावा दूसरी मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त कराया जाना है। परियोजना विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सोसाइटी के ब्लॉक-ए एवं सी में आंतरिक सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर 3.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से रखरखाव का कार्य न होने से सड़कों में गड्ढे हो चुके हैं। परी चौक के पास अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी करीब 100 एकड़ में बसाई गई है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि सोसाइटी के ब्लॉक-ए और सी की आंतरिक सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसकी निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें