नोएडा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने नोएडा प्राधिकरण को कम चौड़ी सड़कों की सफाई भी मशीनों से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्राधिकरण 12 से 30 मीटर चौड़ी सड़कों की सफाई कराएगा। इसके लिए मध्यम आकार की मशीनों वाले वाहन चलाए जाएंगे। ये वाहन डीजल के बजाय सीएनजी और बिजली से चलेंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। नौ महीने के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। अभी केवल 45 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों की सफाई मशीनों से हो रही है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो