फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में सड़क के चौड़ीकरण से धूल और प्रदूषण बढ़ा : आईबीए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने सड़क चौड़ीकरण के कार्य से बड़े पैमाने पर धूल उड़ने की शिकायत प्राधिकरण के सीईओ से की है। आरोप लगाया है कि धूल उड़ने से वायु गुणवत्ता और आम जनमानस का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। एटीएस गोलचक्कर से अमृतपुरम गोलचक्कर, सेक्टर गामा-1, डेल्टा और ईटा आदि क्षेत्रों में धूल के ढेर लगे हैं। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि शहर में जगह-जगह सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। वहां मिट्टी खोदाई भी हो रही है लेकिन नियमित पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। उन्होंने सीईओ को पत्र लिखकर संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी तय करने और वायु प्रदूषण की रोकथाम की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें