ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों से जागरूक कराया गया। छात्रों ने पोस्टर, नारे और भाषण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। स्कूल बस चालक द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को ईमानदारी से निभाना चाहिए। ब्यूरो