नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अन्नू प्रजापति ने प्रथम, मालविका सिंह ने द्वितीय और काजल प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन सड़क सुरक्षा प्रभारी कविता सिंह चौधरी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू अवस्थी के निर्देशन में हुआ। ब्यूरो