फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन भी नहीं टिके सड़क के पैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी के मुख्य द्वार के सामने सड़क की मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए दो दिन पहले पैच लगाए गए थे, लेकिन इतने कम समय में ही सभी पैच उखड़ गए। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी पंकज कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही सड़क पर पैच लगाए गए थे, लेकिन अब सड़क की हालत फिर पहले जैसी हो गई है। निवासियों ने प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ ही टिकाऊ मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें