ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में सड़क पर फैली पडी गंदगी । संवाद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सुथ्याना से कुलेसरा के बीच दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर सफाई व्यवस्था बदहाल है। सुथ्याना गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़े का ढेर लगा है। पॉलिथीन, कागज और घरेलू कचरा सड़क तक फैला होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। लावारिस गायें कूड़े में पड़ी पॉलिथीन खा रही हैं। सड़क किनारे अवैध होर्डिंग और पोस्टर भी लगे हैं। स्थानीय निवासी अंकित ने बताया कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। कूड़े से दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्राधिकरण से जल्द सफाई कराने की मांग की है।