ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ अंडरपास के ऊपर दोनों तरफ ट्रैफिक को रोकने के लिए प्राधिकरण ने बैरिकेडिंग करा दी है। शुक्रवार को पर्थला से ग्रेनो वेस्ट की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए। शनिवार को ग्रेनो वेस्ट से पर्थला की तरफ भी वाहनों के गुजरने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई। 45-45 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर 25-25 मीटर की चौड़ाई में बैरिकेड लगाए गए हैं। ग्रेनो प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस अब सोमवार को यहां बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए तैयारी में हैं। लोगों से भी वैकल्पिक रूट का उपयोग करने के लिए कहा गया है जिससे गौड़ चौक पर दबाव कम हो। ब्यूरो