ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ग्रीन आर्क सोसाइटी के सामने सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और अस्थायी दुकानों से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ जाती है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय निवासी योगेश सिंह ने बताया कि यह मार्ग सोसाइटी और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी लगने से मार्ग संकरा हो जाता है और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की मांग की है।