फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर से आमने सामने भिड़ी बाइक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर बाइक सवार और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता रियासत में बताया कि उनका बेटा मोनिस नोएडा में नौकरी करता है। शनिवार को वह ड्यूटी करके रात्रि करीब 8 बजे बाइक से रबूपुरा के लिए आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रबूपुरा भाईपुर मार्ग पर पहुंची तभी उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में मोनिस गंभीर रूप से घायल हो गया। मोनिस को दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें