रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को गलत दिशा से यूटर्न ले रही एक कार और सामने से आ रही कार में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें से एक हालत गंभीर बताई जा रही। सिरौली बांगर गांव (पलाहाका) निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा यश शादी पार्टियों में फोटोग्राफर का काम करता है। सोमवार शाम वह अपने ताऊ के बेटे हर्ष के साथ ग्रेटर नोएडा किसी प्रोग्राम में कार से जा रहा था। गौर यमुना सिटी के पास गलत दिशा से यूटर्न ले रही आईटेन कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार यश और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। संवाद