फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में कार चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव रौनीजा निवासी देव प्रकाश रविवार को थाने में शिकायत की है कि 8 दिसंबर को उनका पोता विशाल अपनी स्विफ्ट कार से जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही उसकी कार मिर्जापुर गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उसका पोता विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विशाल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरौली बांगर निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें