फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में पिता-पुत्र घायल, 18 दिन बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना के 18 दिन बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बांजरपुर निवासी राजपाल का कहना है कि बीते 7 नवंबर को बेटा अनूप भाटी और पोता रितिक बाइक से अपने गांव से गुनपुरा गांव के लिए जा रहे थे। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर बिजली उपकेंद्र के नजदीक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें